Breaking News

गैर-इरादतन हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा व्यक्ति की गैर-इरादतन हत्या वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 06.04.2025 को थाना बबेरु क्षेत्र के ग्राम सिमौनी में दो पक्षों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद में रहीम बक्श पुत्र करीम को डण्डे से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना बबेरु में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 08.04.2025 को थाना बबेरु पुलिस एक अभियुक्त जाकिर उर्फ जग्गा पुत्र रफीवा निवासी सिमौनी थाना बबेरू जनपद बांदा को सिमौनी सब्जी मण्डी के पास से पुलिस ने पकड़ लिया है । अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार कां0 अभिनव सिंह कां0 विकास कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *