Breaking News

कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई झड़प ,पुलिस ने किया बैरिकेडिंग

प्राइमरी स्कूलों के मर्जर के विरोध में आज लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। योगी सरकार मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कांग्रेसी पार्टी मुख्यालय से बाहर निकले। कांग्रेसी विधान सभा की ओर बढ़े, तो उन्हें पुलिस की बैरिकेडिंग मिली। कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए बैरिकेड पर चढ़ गए। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों को घसीटकर गाड़ी में बैठाया और इको गार्डन ले जाकर छोड़ा। कांग्रेसियों ने इसे अत्याचार बताया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। इसके लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी मुख्यालय पर जुटे थे। यहां से उन्हें विधान सभा जाना था, लेकिन पुलिस ने पहले से ही कांग्रेस मुख्यालय के गेट के बाहर दोनों और बैरिकेडिंग कर दी थी।

स्कूलों पर ताला लगा कर शिक्षा से दूर कर रही है।:  एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि यह सरकार गरीब और छात्र विरोधी है। प्रदेश में 5000 से अधिक स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है। छात्रों को बेहतर सुविधा देने के बजाय स्कूलों पर ताला लगा कर शिक्षा से दूर कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। स्कूल मर्जर के खिलाफ हमारा ये आंदोलन जारी रहेगा। स्कूल मर्जर से छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। पहले बैंक मर्जर करके लोगों को बेरोजगार बनाया गया। अब स्कूलों को मर्जर करके बेरोजगारी को और बढ़ावा दिया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

18 दिन में 84 जगह धंसा यूपी का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, NHAI ने निर्माण कंपनी पर की कार्रवाई

-₹4700 करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार मरम्मत, IIT खड़गपुर करेगी जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *