Breaking News

NDA में सीटों को लेकर सियासी शतरंज: चिराग 30 सीटों पर तैयार, लेकिन चिराग की शर्तों ने बढ़ाया दबाव

 

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के कई दिन गुजर गए हैं, लेकिन अभी तक एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग को लेकर कोई ऐलान नहीं जा सका है. सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन के कई घटक दल अपने लिए ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं. इसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी लगातार अड़े हुए हैं. अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि चिराग कुछ शर्तों के साथ 28 से 30 सीटों पर मान जाएंगे.

 

 

चिराग पासवान को मनाने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को दी गई है. इसी सिलसिले में नित्यानंद राय आज गुरुवार दोपहर चिराग से मिलने उनके आवास गए. लेकिन उनके घर पहुंचने से करीब 15 मिनट पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के शीर्ष नेता घर से निकल चुके थे. चिराग की अनुपस्थिति में नित्यानंद ने चिराग की मां से मुलाकात की. मुलाकात के बाद नित्यानंद राय ने कहा, “मेरे और चिराग के अभिभावक इसी घर में हैं, और मैं उनका आशीर्वाद लेने आया था. किसने कहा कि चिराग नाराज हैं?”

इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी चिराग को 28 से 30 सीटें देना चाहती हैं और वह इस पर कुछ शर्तों के साथ राजी हो सकते हैं.

विधानसभा सीट ही नहीं चिराग की और भी शर्तें

विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर है कि चिराग पासवान ने जिन 5 सीटों के लिए अपनी दावेदारी पेश की है, उसमें लालगंज, दानापुर, गोविंदगंज, मटिहानी और बखरी विधानसभा की सीट है. इसमें लालगंज, गोविंदगंज, बखरी और दानापुर पर बीजेपी का कब्जा है. जबकि मटिहानी सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को पिछले चुनाव में जीत मिली थी.

माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग अपनी पार्टी के 28 से 30 सीटों के अलावा राज्यसभा में एक सीट और एक सीट MLC के लिए मांग रहे हैं. चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) की बैठक के बाद अंतिम मुहर लगाएंगे. पहले कहा जा रहा है कि चिराग अपनी पार्टी के लिए कम से कम 45 सीटों की मांग कर रहे थे.

कांग्रेस-आरजेडी में फाइनल राउंड की बातचीत 

कांग्रेस भी इस बार बिहार चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है. पार्टी 2020 चुनाव के उलट इस बार जीतने वाली सीटों पर नजर गड़ाए हुई है. पार्टी आरजेडी से इस पर तगड़ा मोलभाव कर रही है. सूत्रों ने बताया कि बिहार में कांग्रेस को इस बार 55 सीटें मिल सकती हैं. पार्टी ने 25 कैंडिडेट के नाम भी फाइनल कर लिए हैं. जैसे ही सीट बंटवारा फाइनल होगा वैसे ही सारे नामों की घोषणा कर दिया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि एक दो दिन में नाम फाइनल होने वाले हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू लगातार आरजेडी से संपर्क में हैं.

जेडीयू में भी तैयारी पूरी 

जेडीयू भी राज्य में 102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. पार्टी ने 30 सीटों पर कैंडिडेट के नाम तय कर लिए हैं. सीएम नीतीश कुमार की तरफ से उनको हरी झंडी मिल जाएगी. बीजेपी के साथ जैसे ही सीट शेयरिंग पूरी हो जाएगी, पार्टी सीटों पर कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर देगी. सूत्रों के मुताबिक पार्टी कुछ सीटिंग विधायकों के टिकट भी काट सकती है.

About SaniyaFTP

Check Also

बुर्का विवाद: महिला की गरिमा से खिलवाड़ पर महबूबा-रुहुल्ला ने CM नीतीश की कड़ी निंदा

बिहार: मुस्लिम महिला का बुर्का हटाने से जुड़े मामले को लेकर सियासत तेज हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *