Breaking News

“गर्भवती युवती की हत्या: नदी किनारे बदबू से खुला राज़, आवारा कुत्ते नोंच रहे थे शव; सुनकर सभी हैरान”

 

बिहार के नालंदा जिले में प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव को नदी किनारे लगभग तीन फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया। घटना का खुलासा चार दिन बाद तब हुआ, जब वहां से दुर्गंध फैलने लगी। यह घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, परिजन युवती के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग से बेहद नाराज थे।

 

 

 

 

                        नदी किनारे से आ ही थी बदबू

ग्रामीणों के मुताबिक, युवती युवक के साथ दो बार भाग भी गई थी और इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी, जिसके कारण परिवार की बदनामी हो रही थी। शनिवार को ग्रामीणों ने देखा कि आवारा कुत्ते नदी किनारे किसी चीज को खींच रहे थे और वहां से तेज बदबू आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एक मजिस्ट्रेट शाशी नदी किनारे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला।

                                छोटे भाई ने किया खुलासा

घटना के बाद युवती के परिजन गांव छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती के छोटे भाई से पूछताछ की, जिसके बाद घटना का पूरा खुलासा हुआ। घटनास्थल से इंजेक्शन और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवती को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। बताया जाता है कि मृतक युवती, चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

                             मामले पर क्या कहना है पुलिस का?

संजय कुमार जायसवाल सदर डीएसपी बिहारशरीफ ने बताया, ‘शव 3-4 दिन पहले दफनाया गया था और उसकी हालत खराब हो गई थी। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम से ही चलेगा। मृतक युवती के छोटे भाई से पूछताछ करने पर घटना का खुलासा हुआ है।’

About SaniyaFTP

Check Also

एक झपकी और UP Police की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, इंस्पेक्टर की मौत, 5 जवान घायल

Bihar News: सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। गोरखपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *