Breaking News

शोषित-पीड़ित और दलित वर्ग को न्याय दिलाने का संकल्प, 2027 के लिए तैयार किया लक्ष्य

 

पैलानी, बांदा।शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद की अध्यक्षता में आयोजित इन बैठकों में कई सपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। महापंचायत को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि पीडीए (पीड़ित, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के शोषित,मजदूर,किसान और छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने का माध्यम बनेगा।उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि शोषित-वंचित वर्ग सदैव सामाजिक सोपान में नीचे रहा है और प्रभुत्ववादी ताकतें हमेशा आरक्षण की विरोधी रही हैं।पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि पीडीए का लक्ष्य 2027 के चुनाव में भाजपा को पराजित कर जनता को परिवर्तन का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से उत्पीड़ित वर्गों को सुरक्षा कवच प्रदान किया है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय करण यादव,तोप सिंह,डाँ.राजकुमार यादव,रामदास निषाद, नारायणदास यादव,रामकृपाल शिवहरे सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहें।

About NW-Editor

Check Also

दीपावली पर माँ केन आरती स्थल घाट पर हजारों दीपकों से जगमगाया; प्रभु श्री राम की हुई भव्य महाआरती, पूरा घाट हुआ राममय

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बाँदा।  दीपावली के पावन पर्व पर बाँदा स्थित माँ केन आरती स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *