Breaking News

“बिहार में सड़क हादसा: दो बच्चों समेत 6 की मौत, ऑटो के उड़े परखच्चे”

पटना के बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 3 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है. यह घटना लेखनटोला पुल के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगहा में उर्स देखकर ऑटो से लौट रहे थे. लेकिन लेखनटोला के पास ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. सभी आरा के दौलतपुर गांव लौट रहे थे.

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी और ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. घटना की जानकारी आनन-फानन में पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस दौरान मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई. बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

यहां के रहने वाले थे सभी 6 मृतक

सभी मृतकों की पहचान हो गई है. जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक आरा के मुस्सफिल थाना इलाके के दौलतपुर चित्रलेनपुर के रहने वाले हैं. मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है.

सड़क हादसे को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

घटना को लेकर पुलिस की तरफ से बताया गया कि इस घटना को लेकर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना रात करीब 2 बजे की है. ऑटो सवार लोग मनेर से उर्स मेला देखकर आरा लौट रहे थे. लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने लेखनटोला के पास जोरदार टक्कर मार दी. 5 लोगों की मौत मौके पर हुई और 3 लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया. इनमें से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई. ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

About NW-Editor

Check Also

पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 6 जिलों में 2184.2 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण

पटना: से पूर्णिया जाने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (एनई-09) निर्माण के लिए विभाग ने कवायद तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *