Breaking News

एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम का आगाज

– नामित युवा स्वयंसेवकों को किया सम्मानित
– स्वयंसेवक को हेलमेट देकर सम्मानित करते अधिकारी।
फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम अब धरातल पर उतरने लगा है। प्रदेश के चिन्हित 28 जनपदों में शामिल फतेहपुर में इस योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ करते हुए युवा स्वयंसेवकों को नामित किया गया। एआरटीओ कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन रनजीत सिंह एवं आरआई कृष्णा सिंह ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रशिक्षित पांच वॉलिंटियरों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें हेलमेट, टॉर्च और फर्स्ट एड बॉक्स प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले युवाओं में शिवम, अनिल कुमार, कौशल कुमार, निखिल सिंह और जुनैद गजाली शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम के तहत अब कोई भी नागरिक दुर्घटना के समय पीड़ित की मदद कर उसे अस्पताल पहुँचा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा मित्र या मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति से पुलिस द्वारा अनावश्यक पूछताछ नहीं की जाएगी। इसके विपरीत, सरकार ऐसे मददगारों को प्रोत्साहित करेगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन का मानना है कि युवाओं की इस भागीदारी से गोल्डन ऑवर दुर्घटना के ठीक बाद का समय में घायलों को इलाज मिल सकेगा, जिससे कई मासूम जानें बचाई जा सकेंगी। इस गरिमामयी अवसर पर आकाश सहित आरटीओ कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रशासन को उम्मीद है कि नेहरू युवा केंद्र के इन प्रशिक्षित वॉलंटियर्स के माध्यम से जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का एक नया संचार होगा।

About NW-Editor

Check Also

लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के मेधावियों का हुआ सम्मान

– बच्चों को परीक्षाफल के साथ उपहार देकर सम्मानित करते अतिथि। फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *