Breaking News

सेवा और समर्पण की मिसाल बना संवेदना हॉस्पिटल, चौथे वर्ष पूरे होने पर मरीजों व जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

फतेहपुर। शहर के अस्ति रोड स्थित संवेदना हॉस्पिटल की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर अस्पताल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, मरीजों के तीमारदारों और श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का आयोजन संवेदना हॉस्पिटल प्रबंधन समिति की ओर से किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने चार वर्षों की सेवा यात्रा को याद करते हुए जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि संवेदना हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. पवन बाजपेयी एवं डॉ. शिवानी मिश्रा बाजपेयी के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों से जनपद के लोगों को किफायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिल रही है।

अस्पताल प्रबंधन समिति ने कहा कि संवेदना हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी है। अस्पताल की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित यह भंडारा इसी सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का प्रतीक है।

इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने भविष्य में भी जनपदवासियों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के पीलू तले चौराहे पर बैग की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलने की आशंका

फतेहपुर न्यूज़ वाणी। शहर के व्यस्ततम इलाके पीलू तले चौराहे पर रविवार को एक बैग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *