Breaking News

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का नाम एकसिलेंस इंग्लैंड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

– डीएम ने संस्था अध्यक्ष को सौंपा सर्टिफिकेट व मेडल
–  संस्था अध्यक्ष को सर्टिफिकेट व मेडल सौंपते डीएम रविन्द्र सिंह।
फतेहपुर। संस्था निफा के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशों व जिले में निफा के नेतृत्व में लगाए गए रक्तदान शिविरों के लिए मंडपम गार्डन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिले में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रही संस्था को दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड सार्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड जिलाधिकारी के रविन्द्र सिंह के हाथों से लिया।
डीएम ने सर्टिफिकेट व मेडल देकर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों को सम्मानित किया। संस्था सर्व फॉर ह्यूमनिटी फाउंडेशन ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु के शहीदी दिवस पर बीती 23 मार्च को लगे दो रक्तदान शिविरों के लिए सम्मानित किया। संस्था के जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में लगे रक्तदान शिविर व संस्था सदस्य मोहिनी साहू को मानस रक्तकेंद्र में लगे रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए यंग चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया। संस्था को मिले सम्मान के लिए सभी संस्था के सदस्यों व अलग अलग क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे संस्थाओं, उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य प्रभात सिंह, एडवोकेट यश रस्तोगी, भोजन जन सेवा समिति से कुमार शेखर, जिला चिकित्सालय से अधीक्षक पीके सिंह, विभागाध्यक्ष डॉक्टर वरदवर्धन बिसेन, डॉ अभिषेक पटेल, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला परामर्शदाता दीपाली वर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव, टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी व रक्तकेंद्र के सभी स्टाफ ने बधाई दी। गुरमीत सिंह ने कहा कि टीम को मिला सम्मान केवल उनका नहीं जिले में बराबर रक्तदान के क्षेत्र में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का सहयोग कर रहे हैं। उन सभी संस्था के सदस्यों का है जो न दिन देखते है न रात और न ही बरसात केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए सेवा करते हैं। इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की फाउंडर गुरप्रीत कौर, उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, शिवांशु शुक्ला, शोभित सिंह उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *