Breaking News

मंदिर परिसर में दो युवकों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 19 दिन बाद सामने आया पूरा राज

बागपत में दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोप है कि मंदिर के महंत ने दोनों युवकों की हत्या करने के बाद उनके शव मंदिर परिसर में ही दफना दिए। करीब 19 दिन बाद मामले का राज खुलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में से एक युवक का आरोपी महंत की बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह अपने एक दोस्त के साथ इस मामले में बातचीत करने और समझाने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों की हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए मंदिर परिसर में ही गड्ढा खोदकर दफनाए जाने की बात सामने आई है। घटना के कई दिन तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी। बाद में पुलिस को मिले सुरागों और जांच के आधार पर मामले की परतें खुलती चली गईं।

पुलिस ने मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ घटनास्थल की जांच की और शवों को बरामद करने की कार्रवाई की। दो युवकों की हत्या और मंदिर परिसर में शव दफनाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब हत्या की पूरी वजह, घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल में तेज बहाव में बहा हाथी का बच्चा बचाया गया; उन्नाव में सड़कों पर चलीं नावें

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के चलते देश के कई हिस्सों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *