Breaking News

“पति के फोन पर आई पत्नी का वीडियो, सच जानकर खुला चौंकाने वाला राज”

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर आरोप है कि उसने एक विवाहिता का नहाते समय चोरी से वीडियो बना लिया और बाद में वह वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया। आरोपी ने ऐसा इसलिए किया ताकि महिला की शादी टूट जाए।

जानिए पूरा मामला : जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शादी करीब दो महीने पहले बरेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी से पहले उसी गांव का रहने वाला सूरज नाम का युवक महिला से एकतरफा प्यार करता था। महिला का कहना है कि आरोपी पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं।

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पति को भेजा : महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मौका पाकर उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। जब उसकी शादी तय हो गई, तो उसने यह वीडियो उसके होने वाले पति को भेज दिया ताकि रिश्ता टूट जाए। इस वजह से दोनों परिवारों में तनाव भी पैदा हुआ, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए अपने पति को पूरी सच्चाई बता दी। पति ने उस पर भरोसा किया और शादी कर ली। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालता था। मना करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता था। गांव और बाजार में भी वह उसका पीछा करता था। अब उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस न मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

“प्रेमी ने पकड़े पैर, पत्नी ने की पति की हत्या फिर भांजे संग बनाएं संबंध ; बलराम हत्याकांड में पत्नी का कबूलनामा”

शाहजहांपुर में अफेयर में बाधा बनने पर एक महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *