Breaking News

दूसरी मंजिल से उठे धुएं ने मचाई अफरा-तफरी, शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग

दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में सोमवार सुबह आग लग गई। आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी, जहां शिक्षा मंत्रालय के कुछ ऑफिस हैं। घटना के बाद बिल्डिंग में मौजूद फैकल्टी और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 9:37 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

आग से जुड़ी तीन तस्वीरें…

सबसे पहले स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता दिखा।
सबसे पहले स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता दिखा।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी।
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने स्काई लिफ्ट का भी इस्तेमाल किया।
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने स्काई लिफ्ट का भी इस्तेमाल किया।

AC यूनिट में स्पार्किंग से आग फैलने की आशंका: शुरुआती जांच में AC में खराबी को आग की वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने से पहले AC यूनिट से धुआं और स्पार्किंग होता दिखा था। इसके बाद आग की लपटें उठने लगीं।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं: अधिकारियों के मुताबिक, घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का भी अभपता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद कारणों की जांच की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

WhatsApp DP से रची करोड़ों की ठगी: पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे से 7.8 करोड़ ऐंठे, पुलिस ने बड़ी रकम कराई फ्रीज

नई दिल्ली: साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भारत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *