Breaking News

पंजाब में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव से पिता-पुत्र समेत 3 की मौत; कई मजदूर बेहोश

लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में रात करीब 2 बजे के वक्त अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। हादसे में दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। गैस का असर इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े।

एसडीएम जसलीन भुल्लर ने तीन लोगों की मौत की पुष्टी की है, मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और बेटा अमित और श्री राम के नाम से हुई। मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को भरने के लिए गए थे। इसी दौरान वे हादसे की चपेट में आ गए। अमित शादीशुदा था। उसकी एक साल की बेटी भी है।

मृतक की बेटी बोली- हमें जानकारी नहीं दी गई: मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने कहा कि पिता और भाई दोनों रात को काम पर गए थे। वैसे रात को दो से तीन बजे आते हैं। हम फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह हम फैक्ट्री आए। पहले फैक्ट्री गए वहां ट्रैक्टर खड़ा था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एडमिट हैं। उन्होंने हमें पहले एक बार भी फोन नहीं किया और जानकारी नहीं दी। हम अस्पताल आए तो पता चला कि पिता और भाई की मौत हो गई। उसने बताया कि कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मेरे पिता का नाम मान सिंह था। भाई का नाम अमित है। तीसरे का नाम पता नहीं। फैक्ट्री में काम दूसरा होता था, लेकिन रात को मलवा उठवाते थे। हमें अभी तक कुछ नहीं पता। परिवार में मम्मी है, भाभी है। भाई की एक डेढ़ साल की बच्ची है। परिवार ग्यासपुरा में रहता है। उसका कहना है कि अभी तक मालिक भी नहीं आए।

मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने कहा- हम फोन लगाते रहे, किसने उठाया ही नहीं।
मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने कहा- हम फोन लगाते रहे, किसने उठाया ही नहीं।

एसडीएम बोलीं- पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड जांच करेगा: एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां पर कुछ लोगों की मौत हो गई है। यह फैक्ट्री दीप टूल्स आरके रोड पर स्थित है। रात को दो बजे यह हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है और दो लोगों की हातल गंभीर है। ये सभी ओसवाल अस्पताल में भर्ती हैं। अभी यह पता नहीं चला कि गैस कौन सी है। देखने में यह जरूर लग रहा है कि फैक्ट्री के अंदर एक टैंक है। जहां पर कुछ केमिकल या अन्य चीजें स्टोर की गई हैं। पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड व नगर निगम की टीमें बुलाई हैं। वो आकर जांच करेंगी। लेट सूचना आई थी।

About NW-Editor

Check Also

बठिंडा हादसा: रोड रोलर की चपेट में आए बाप-बेटी, पिता की मौत; बेटी गंभीर

बठिंडा में सड़क निर्माण के दौरान बाप-बेटी की स्कूटी फिसल गई। वह रोड पर गिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *