Breaking News

“पत्नी के तीन प्रेमियों की खबर से दामाद हुआ शौक, ससुर से शिकायत पर मिला उल्टा जवाब, फिर किया खौफनाक कदम”

ससुर जी अपनी बेटी को समझा लीजिए. ये अपने पुराने प्रेमियों से बात करती है… ये शिकायत लेकर एक दामाद अपने ससुर के पास पहुंचा. जब ससुर ने भी बेटी का साथ दिया तो गुस्साए दामाद ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई. दामाद से सुपारी देकर अपने ही ससुर का कत्ल करवा दिया. यही नहीं वो अपनी पत्नी को भी मार डालना चाहता था. मगर उससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मामला मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल का है. यहां अनीता देवी नामक महिला एडमिट थीं. उनकी देखभाल पति राजकुमार कर रहे थे. कुछ दिन पहले किसी ने राजकुमार की हत्या कर दी थी. बाद में पता चला कि दामाद मोहित तोमर ने ही ये हत्या करवाई थी. इसके लिए उसने ऋषभ नामक युवक को 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी. हत्या की असल वजह अब सामने आई है.

शादी से खुश नहीं था मोहित

मोहित ने पुलिस को बताया- मेरी पत्नी के शादी से पहले तीन लड़कों से अवैध संबंध थे. इसी बात को लेकर हम दोनों में विवाद रहता था. मैं अपनी शादी से खुश नहीं था. मैंने ससुर से बीवी की शिकायत की तो उल्टा उन्होंने मेरी बीवी का पक्ष लिया. साथ ही उल्टा मुझे जेल भिजवाने की धमकी दी. बस इसी बात से मुझे गुस्सा चढ़ गया. मैंने फिर उनकी हत्या की सुपारी दे डाली. मैं पत्नी नम्रता को भी मार डालना चाहता था कार से कुचलकर. और साले को भी मार डालना चाहता था. मगर पहले ही पकड़ा गया.

11 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने कहा- फिलहाल आरोपी गिरफ्त में हैं. मोहित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है. मोहित ने बताया- 11 साल पहले उसकी शादी हुई थी. मगर पत्नी अपने प्रेमियों से बात करती थी. इनी बात पर घर में कलेश रहता था.

About NW-Editor

Check Also

कानपुर केस में अनोखी पेशी: सऊदी अरब से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ सुलहनामा, विदेश से सीधे जुड़ी अदालत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी की सऊदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *