Breaking News

सपाईयों ने बाबा साहब का मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

– पार्टी कार्यालय में चित्र व कलेक्ट्रेट में बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
– बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें संविधान व लोकतंत्र की खूबसूरती के लिए बाबा साहेब का आभार व्यक्ति किया। उनके द्वारा की गई सामाजिक क्रांति की विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। मुख्य वक्ताओं में बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ अमित पाल व राष्ट्रीय सचिव बाबा साहेब वाहिनी आरती बघेल ने बाबा साहेब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालने का काम किया। जिलाध्यक्ष ने अपने अध्यक्षी संबोधन में एसआईआर पर चर्चा कर बाबा साहेब के दिए अधिकार को बनाए रखने में एक दूसरे का सहयोग बनाकर सभी नाम को चढ़वाने पर जोर दिया। महासचिव चौधरी मंज़र यार ने लखनऊ में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के कार्यक्रम की परमीशन न दिए जाने पर प्रदेश सरकार की निंदा और विरोध दर्ज किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन यादव, शमीम अहमद, नंदकिशोर पाल, रीता प्रजापति, रामकृपाल सोनकर, रत्नेश रत्ना, डीजी कुशवाहा, वीरेंद्र तिवारी, हीरा लाल साहू, रईस अहमद, गार्गीदीन बाजपेई, आजम खान, आशीष नामदेव, मनोज यादव, सुहैल खान हेमू, रिशु तिवारी, नरेंद्र लोधी, कालिका प्रसाद, तस्लीम खान, मो. रिजवान, डा. रामकेश सचान, अंकित, रामराज, दिलीप आदि मौजूद रहे। कार्यालय के उपरांत सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंच कर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About NW-Editor

Check Also

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – दिव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *