Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

सपाईयों ने डा. राममनोहर लोहिया की मनाई पुण्यतिथि

– डा. राममनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी प्रौद्धा महान चिंतक विचारक डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डा लोहिया का कहना था कि लोग मुझे याद करेंगे मेरे जाने के बाद। आज की राजनीति यदि लोहिया जी के बताए रास्ते पर चल रही होती तो देश में भाईचारा बना रहता। गरीबी खत्म हो जाती। सब के हाथ में रोजगार होता। सरकार निरंकुश न होती। उन्होंने कहा था कि सड़कें यदि सूनी रहीं तो संसद आवारा हो जाएगी। जिस प्रकार आज देश के हालात हैं उनका कथन पूर्णतयः सत्य होता प्रतीत होता है। उन्हीं ने कहा था कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं। देश आंदोलन से आजाद हुआ है इसी लिए ये देश लोकतांत्रिक है। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने करते हुए कहा कि डा लोहिया कहा करते थे कि दवा पढ़ाई मुफ्त हो कपड़ा रोटी सस्ती हो। इस मौके पर दलजीत निषाद, वीरेंद्र यादव, शमीम अहमद, डॉ रामनरेश पटेल, हीरालाल साहू, दीपक डब्लू, मनोज यादव, संदीप माली, जगनायक सचान, रत्नेश रत्ना, नरेश कोरी, सुनील उमराव, अय्यूब अहमद, सऊद अहमद, अकील अहमद, देवेंद्र गौतम, डॉ विजय, रिशु तिवारी, मनोज मौर्या, अवधेश कुमार, राजू यादव, डॉ राकेश सचान, अमित सिंह एडवोकेट, इंद्रपाल सिंह एडवोकेट, डॉ रामकेश सचान, नूर आलम, अमित सिंह, डा गिरजाशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *