- साइबर अपराध रोकने को बड़ा कदम, फरवरी 2027 तक तैयार होगा
इटावा। साइबर थाना साइबर अपराधों पर अंकुश के लिए इटावा में बनेगा साइबर थाना, 3.53 करोड़ की लागत से होगा निर्माण आपको बताते चलें इटावा जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रस्तावित साइबर थाने की भूमि का विधि-विधान से पूजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। साइबर थाना स्थापित होने से आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव होगा। यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मी एवं तकनीकी विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे, जो ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध एवं बैंकिंग फ्रॉड जैसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करेंगे। साइबर थाने का निर्माण कार्यदायी संस्था यू0पी0 राजकीय निर्माण निगम (सेरडिक्ट-2), इटावा द्वारा कराया जाएगा। इस पर कुल 3 करोड़ 53 लाख 37 हजार रुपये की लागत आएगी तथा निर्माण कार्य फरवरी 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। साइबर थाने की स्थापना से जनपद की कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी सहायता मिलेगी।
News Wani
