Breaking News

किसान पार्टी के प्रदेश कार्यालय का हुआ उद्घाटन

– डाक बंगला चौराहे पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
– जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते किसान पार्टी के पदाधिकारी।
फतेहपुर। किसान पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन समारोह रविवार को संपन्न हुआ। जिले से बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम उत्साह एवं जोश से परिपूर्ण रहा। उद्घाटन समारोह का प्रमुख उद्देश्य समस्त किसानों को एक मंच पर संगठित करना, उनकी खाद, बीज, विद्युत, सिंचाई, किसानी ऋण एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में पीके उमराव ने संगठन को मजबूत करने, किसानों को एकजुट करने एवं उनकी समस्याओं का समयानुसार समाधान कराने पर जोर देते हुए सभी किसानों को संबोधित किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह पटेल एवं जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार भोला सिंह का भव्य स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों एवं किसानों ने पार्टी कार्यालय के समीप स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। संगठन को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राम दरोगा, रमेश पटेल, महेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, राम सिंह, मोहम्मद सईद प्रधान, डॉ. दिनेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, सुग्गु महाराज अस्ता, सुनील पटेल, अरुण तिवारी, डॉ. आरबी पाल, माघी सिंह खागा, दलजीत सिंह, पंकज सिंह अस्ता, डॉ. राजेंद्र कुमार, मन्ना सिंह, अजय पटेल, रितेश दुबे, अवनीश सिंह पटेल, राजवीर सिंह, सोनेलाल, बिंद्रेश पटेल, तैहात अली एडवोकेट, रामप्रसाद उत्तम, सोनू पटेल, अशोक पटेल, श्यामफूल लोधी, बुद्धिमान सिंह, नर्सिंग, नितिन, अवधेश, मन्ना निषाद आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *