Breaking News

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

– कुसुम्भी व बहरौंहा गांव में रोपे गए पौधे
– कुसुम्भी गांव में पौधरोपण करते सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष।
फतेहपुर। जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में जनपद में होने वाले पौधरोपण शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडेय द्वारा हसवा ब्लाक के कुसुंभी ग्राम में पौधरोपण कर किया गया। इसके बाद बहुआ ब्लॉक के बरौहां ग्राम में भी कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ़ पुत्तन मिश्र के नृतेत्व में पौधरोपण किया गया।
जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ़ पुत्तन मिश्र ने कहा कि पूरे जनपद में पौधरोपण के बाद भी कांग्रेस सेवादल जनपद में जल, जमीन, जंगल के सरंक्षण हेतु कार्य करती रहेगी। इसके पहले कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडेय का स्वागत महासचिव विष्णु पाण्डेय, डॉ सिद्धार्थ सिंह, हरिओम शुक्ल, सरताज हुसैन, सुनील तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में शालीमार होटल जीटी रोड व महिला कांग्रेस सेवादल चमेली देवी के नेतृत्व में राधानगर चौराहा व शमीम अहमद के नेतृत्व में अंदौली में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में केदार शुक्ल, हंसवा ब्लाक के अध्यक्ष रामजी शुक्ल, बहुआ ब्लॉक के अध्यक्ष छोटेलाल पासवान, सर्वेश शुक्ल, रमाकांत पांडेय, दिलीप तिवारी, इस्माइल अहमद, वीरू शुक्ल, आदित्य द्विवेदी, फहीम अहमद, प्रदीप तिवारी, लल्लू शुक्ल, शिवशरण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *