Breaking News

New Year Eve पर दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन धड़ाधड़ कटे 11,582 चालान, ड्रंक एंड ड्राइव में 868 लोग पकड़े गए

दिल्ली में नए साल के आगमन का जश्न लोगों को भारी पड़ गया. दरअसल, नए साल के आगमन को लेकर जश्न में मदहोश लोगों को जब होश आया तो उनके मोबाइल पर दिल्ली पुलिस ने खास रसीद भेजी थी. जब लोगों ने ये रसीद देखी तो उनको अपनी जेब ढीली करनी पड़ गई. 31 दिसंबर 2025 की रात दिल्ली पुलिस ने कुल 11,582 चालान काटे, जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव से लेकर नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने तक के चालान थे.एडिशनल कमिश्नर ट्रैफिक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में 31 दिसंबर 2025 को ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए थे, ताकि नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरीके की कोई अप्रिय घटना न घटने पाए, लेकिन नए साल के जश्न पर 31 दिसंबर की रात को लोग जश्न में ऐसा डूबे की पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11,583 लोगों के चालान काटे, जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने से लेकर डेंजरस ड्राइविंग तक के चालान थे.न्यू ईयर ईव से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे. ट्रैफिक पुलिस का साफ कहना था कि नए साल के जश्न के दौरान नशे में गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी. नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में ट्रैफिक का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाता है, खासकर रात के समय आवाजाही अधिक रहती है. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान एकदम मुस्तैद थे.

About NW-Editor

Check Also

लखीमपुर खीरी में स्मार्ट सिटीजन को मिला सम्मानित नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में प्रसारित होने वाली मासिक पत्रिका स्मार्ट सिटीजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *