Breaking News

NEET से पहले पटना में स्टूडेंट ने की आत्महत्या

 

पटना में NEET एग्जाम से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार देर रात एक स्टूडेंट्स ने खुदकुशी कर ली। शनिवार को 20 साल के विवेक मंडल का शव पुलिस ने फंदे से उतारा।  विवेक मंडल अपनी बहन के साथ गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा रोड नंबर 3 में सविता कुंज लॉज में किराए पर रहता था। छात्र मूल रूप से मधुबनी के भोलापुर गांव का रहने वाला था।

विवेक राजकुमार मंडल का इकलौता बेटा था। उसकी 3 बहनें हैं। मृतक के चाचा अरुण कुमार ने बताया- ‘विवेक पटना में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। कल पटना में ही उसके एग्जाम का सेंटर था। विवेक परीक्षा को लेकर प्रेशर में था। इसमें किसी तरह की कोई साजिश नहीं है।’

कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी बहन

विवेक मंडल की बहन भी उसके साथ पटना में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी। भाई के सुसाइड करने से वो सदमे में है। रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बहन लाइब्रेरी गई थी। रात को लौटी थी तो देखा भाई पंखे से फंदा बनाकर लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक और परिवार को सूचना दी। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH भेज दिया।

आसपास के लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

गांधी मैदान के थानेदार राजेश कुमार ने बताया- ‘भाई बहन किराए के मकान में रहते थे। बहन लाइब्रेरी गई थी, तभी भाई ने खुदकुशी कर ली। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिवार का कहना है कि परीक्षा को लेकर डिप्रेशन में था।’

कल दोपहर 2 बजे से होगी NEET UG परीक्षा

कल 4 मई, रविवार को NEET UG 2025 का एग्जाम होना है। बुधवार 30 अप्रैल को इसके एडमिट कार्ड जारी हुए हैं और करीब 23 लाख कैंडिडेट्स इस साल यह एग्जाम देने वाले हैं। एडमिट कार्ड के साथ NTA ने एग्जाम को लेकर कई गाइडलाइंस भी जारी की हैं।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *