Breaking News

मां रामश्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज में लगा समर कैम्प

 

फतेहपुर। माँ रामश्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज एवं श्री डी पी सिंह पब्लिक स्कूल केशव कुंज आबूनगर में समर कैम्प का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक ध्यान सिंह और प्रधानाचार्य डॉ0 केश भान सिंह (केशव) के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य केश भान सिंह ने बताया कि यह समर कैंप 19 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा। जिसमें बच्चों को अलग-अलग एक्टिविटीज कराई जाएगी जिसमें प्रमुख रूप से स्विमिंग, हॉर्स राइडिंग, मैंगो पार्टी, सेल्फी प्वाइंट मस्ती, बिना आग के भोजन बनाना, बिना बर्तन के भोजन बनाना सहित तमाम एक्टिविटीज से बच्चों को रूबरू कराया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी विद्यालय की शिक्षिका उज़मा, अज़ीमा, शांति, सलोनी, सुषमा, सुष्मिता, रंजना, दिव्यांशी, ग़ज़ाला, आँचल के द्वारा की गई। साथ में समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने बड़े ही हर्षाेल्लास से प्रतिभाग किया।

About NW-Editor

Check Also

लिफ्ट देने पर भड़के दबंग, दूध कारोबारी को वाहन से खींचकर पीटा; नकदी और सोने की चेन गायब होने का आरोप

अमौली, फतेहपुर। सवारी को लिफ्ट देना एक दूध कारोबारी को भारी पड़ गया। अमौली तिराहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *