Breaking News

”हैरान करने वाली सच्चाई, महिला जिसके नाम 69 बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड, जानें कितनी बार हुई’ प्रेग्नेंट”

कभी 3, तो कभी 2… बच्चों की तादाद को लेकर अक्सर हम कई बयान सुनते रहते हैं. आए दिन ऐसे कई बयान सामने आते रहते हैं जहां बच्चों की कितनी तादाद होनी चाहिए यह बताया जाता है. साथ ही इस्लाम धर्म को लेकर बार-बार कहा जाता है कि इनके यहां ज्यादा तादाद में बच्चे पैदा किए जाते हैं. ऐसा ही एक बयान हाल ही में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने दिया. उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में महिलाओं से 25-25 बच्चे पैदा कराए जाते हैं.

अब जगद्गुरु का बयान सामने आने के बाद हम इस चीज में नहीं जाते कि बयान सही था या गलत, इस्लाम धर्म पर यह कमेंट सही था या गलत. बल्कि जहां जगद्गुरु ने महिलाओं के 25 बच्चे पैदा करने की बात की है. वहीं, अब हम उस महिला की बात करते हैं जिनके नाम दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड है. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड रूस की एक महिला के नाम है. जिन्होंने अपनी जिंदगी में 69 बच्चों को जन्म दिया.

69 बच्चे पैदा करने वाली महिला की यह कहानी रूस से सामने आई है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, रूस के किसान फ्योदर वासिलीयेव की पत्नी ने 69 बच्चों को जन्म दिया था. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि महिला के पति का नाम तो इतिहास के पन्नों में मिल जाता है. लेकिन, महिला का नाम आज तक कोई नहीं जानता.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, एक रिपोर्ट के अनुसार, 1725 से 1765 के बीच, महिला ने 16 बार जुड़वा बच्चों, 7 बार तीन बच्चों, 4 बार चार बच्चों को जन्म दिया. यानी कुल वो 69 बच्चों की मां बनी. यह मामला 27 फरवरी 1782 को मॉस्को में निकोल्स्क मठ ने रिपोर्ट किया था, जिसने हर बच्चे के जन्म का रिकॉर्ड रखा था.

सेंट पीटर्सबर्ग पैनोरामा (1834) में लिखा है, 27 फरवरी 1782 को निकोल्स्की मठ के दर्ज किए गए रिकॉर्ड की लिस्ट मॉस्को पहुंची, जिसमें लिखा था कि शुया जिले का किसान फ्योदर वासिलीयेव, जिसने दो शादियां की थीं, 87 बच्चों का पिता है. पहली पत्नी से उसके 69 बच्चे हुए और दूसरी पत्नी से 18 बच्चों का पिता बना.

कितनी बार हुई प्रेग्नेंट?

अब सवाल उठता है कि अगर महिला ने 69 बार बच्चों को जन्म दिया तो वो कितनी बार प्रेग्नेंट हुई होगी. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, महिला अपनी पूरी जिंदगी में 27 बार प्रेग्नेंट हुई. बीबीसी ने इसको लेकर एक रिसर्च की और पता लगाया कि महिला ने जिंदगी के कितने साल प्रेग्नेंट होकर गुजारे. बीबीसी के मुताबिक, अगर हम प्रेग्नेंसी की अवधि देखें तो महिला 27 बार प्रेग्नेंट हुई.

About NW-Editor

Check Also

इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला: धमाकों से दहला इलाका, आग की लपटों के बीच मचा हड़कंप

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार को बड़ा हमला हुआ। विस्फोटक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *