Breaking News

“एशिया कप में तकरार: सूर्या ने हाथ न मिलाया, पाकिस्तान ने ACC में भारत पर लगाया रोने-धोने वाला आरोप”

भारतीय टीम ने एशिया कप के महामुकाबले में न केवल पाकिस्तान को हराया, बल्कि उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं। पाकिस्तानी खिलाड़ी लाइन लगाकर खड़े थे इस उम्मीद में की भारतीय टीम उनसे हाथ मिलाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एशिया कप के शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने लाइन लगाकर सभी से हाथ मिलाया था। यहां भी वह चाहते थे कि भारतीय कप्तान से हाथ मिला लें, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सूर्यकुमार यादव ने न केवल टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया, बल्कि मैच में 25 गेंद रहते जीत के बाद भी हाथ नहीं मिलाया।

इस बात से पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा इतना तिलमिला गए कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के लिए भी नहीं गए। अब रिपोर्ट है कि पाकिस्तान ने एशियन क्रिकेट काउंसिल से भारत की शिकायत की है। एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष कौन है यह जानकार हैरानी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, एसीसी का अध्यक्ष भी पाकिस्तान का होम मिनिस्टर मोहसिन नकवी ही है। यानी, पाकिस्तान ने एक पाकिस्तानी से ही भारत की शिकायत की है।

पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फेंस में दावा किया था कि उसके खिलाड़ी भारतीय टीम से हाथ मिलाने का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने तवज्जो नहीं दी। हालांकि, यह बात भी समझ से परे है कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान मौजूद नहीं थे। यह अजीब था, क्योंकि हाथ मिलाने से इससे कोई कनेक्शन नहीं है।

About SaniyaFTP

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *