Breaking News

“अब पैसों से मिलेगा बॉयफ्रेंड! तन्हाई मिटाने के लिए महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा ये नया ट्रेंड”

आधुनिक जीवनशैली और काम की भागदौड़ के बीच अकेलापन एक बड़ी समस्या बन गया है खासकर जापान जैसे देशों में जहां की 47% से ज्यादा आबादी सिंगल है। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए जापान में एक नया और अनोखा चलन तेजी से बढ़ रहा है: ‘रेंट-अ-बॉयफ्रेंड’ (किराए पर बॉयफ्रेंड)। इस सर्विस के तहत महिलाएं पैसे देकर पुरुषों को कुछ घंटों या पूरे दिन के लिए किराए पर ले सकती हैं।

यह सेवा टोक्यो और जापान के अन्य बड़े शहरों में काफी लोकप्रिय है। कई वेबसाइट और ऐप्स हैं जहां महिलाएं अपनी पसंद के बॉयफ्रेंड की प्रोफाइल देख सकती हैं। इन प्रोफाइल्स में पुरुषों की तस्वीरें, उम्र और उनकी हॉबी जैसी जानकारियां होती हैं।

महिलाएं इन पुरुषों को कॉफी पीने, साथ घूमने या बस बातें करने के लिए बुक कर सकती हैं। इन सर्विसेज की कीमत घंटों के हिसाब से तय होती है। उदाहरण के लिए हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने टोक्यो में एक ‘रेंटल बॉयफ्रेंड’ को दो घंटे के लिए बुक किया था जिसकी कीमत करीब ₹18,000 थी। महिला को यह डेट इतनी पसंद आई कि उसने एक घंटे और बढ़ा दी जिसके लिए उसे अतिरिक्त पैसे देने पड़े।

जापान में अकेलापन एक गंभीर सामाजिक मुद्दा है। 30-40 साल की कई महिलाएं काम के दबाव, परिवार से दूरी और दोस्तों की कमी के कारण अकेला महसूस करती हैं। ऐसे में ये ‘रेंटल बॉयफ्रेंड’ भावनात्मक सपोर्ट और एक सुनने वाला साथी देते हैं। यह सर्विस उन लोगों के लिए एक समाधान बनकर उभरी है जिन्हें शादी के लिए योग्य साथी नहीं मिल पा रहा है। जापान का यह ‘रेंटल’ चलन दिखाता है कि तकनीक और सर्विस सेक्टर किस तरह से आधुनिक समाज की नई जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

About SaniyaFTP

Check Also

मेक्सिको के कैरेबियन तट पर समुद्री संकट: शैवाल की मोटी परतों से समुद्री जीवों का दम घुटा, पर्यावरण पर मंडराया खतरा

मेक्सिको के कैरेबियन तट पर समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *