Breaking News

ऑटो वाले ने दिखाई ईमानदारी सवारी के छूटे हुए बैग मे निकला आठ टोला सोना को किया पुलिस के हवाले

 

ग्वालियर में आज के दौर में आदमी की नियत का कोई भरोसा नहीं। उस दौर में एक ऑटो चालक का ईमान आठ तोले सोने के जेवर देखकर भी नहीं डोला। ऑटो में छूटे सवारी के बैग को चालक ने यातायात अमले के जवान के हवाले किया और शाम तक जेवर मालिक के पास पहुंच गए। मामला मुरार में नारकोटिक्स तिराहे के पास का है। एएसपी मोती उर रहमान ने बताया कि यहां पर ड्यूटी कर रहे यातायात अमले के एएसआई शिवकुमार जोशी और आरक्षक सत्यवीर सिंह के पास एक ऑटो चालक आया और बताया कि कोई सवारी उसके ऑटो में बैग छोड़ गई है।

जब बैग खोलकर देखा गया तो उसके अंदर सोने के जेवर निकले, जिनका वजन करीब आठ तोले था। कुछ समय बाद बिल्हाटी निवासी रामवीर गुर्जर ने पुलिस से संपर्क साधा और बताया कि जेवर उसके हैं। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने जेवर रामवीर के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने इस कार्य के लिए ऑटो चालक पीठ थपथपाई।

 

About NW-Editor

Check Also

सहेली के साथ दोस्ती कराकर भाभी ने अपने ही देवर के साथ कमरे में किया शर्मसार कर देने वाला काम

ग्वालियर में भाभी ने अपने देवर को हनीट्रैप के केस में फंसने की साजिश रच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *