Breaking News

धूमधाम से मनाया भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव

 

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित गौतम बुद्ध पार्क में डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर मिशन भारत के तत्वाधान में भगवान गौतम बुद्ध के 2588 वां जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और बुद्धम शरणम गच्छामि का नारा बोलते हुए भगवान बुद्ध को याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध ने धार्मिक एवं सामाजिक क्रांति की अलख जगाई। सभी अवरोधों को पार करके मानवता की स्थापना किया। जिसे इस संसार में दोबारा कोई नहीं कर पाया और ना ही मानवतावादी धर्म की स्थापना की। इस अवसर पर रमेश बौद्ध, अतुल कुमार, बाबूराम, बौद्ध प्रिय गौतम, ब्रजकिशोर, दीपक कुमार डब्लू, जियालाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *