Breaking News

नक़ाब के पीछे छुपा खौफ़: माँ बनी चार मासूमों की जल्लाद, वजह सुन रूह काँप उठेगी

Haryana Psycho Killer: सुंदर बच्चियों से नफरत… हरियाणा में 4 बच्चों की हत्या करने वाली पानीपत की साइको किलर महिला ने जो किया, उस पर पहली नजर में विश्वास करना मुश्किल है. लेकिन गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद जो बताया है, वह चौंकाने वाला है. पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सुंदर दिखने वाले बच्चियों को टारगेट करती थी. 2023 में भी इस महिला ने दो बच्चियों की हत्या की थी. बाद में शक न हो इसलिए अपने बेटे को भी मार डाला. अब चौथे बच्चे की हत्या के बाद यह पकड़ी गई. एसपी ने बताया कि महिला के दिमाग में यह था कि कोई बच्ची बड़ी होकर मुझसे सुंदर ना हो जाए. इसलिए उसने बच्चियों की हत्या की.

पानीपत एसपी ने बताया- पूछताछ में महिला ने क्या बताया

महिला की गिरफ्तारी के बाद पानीपत एसपी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने क्या कुछ बताया. महिला ने कहा- महिला सुंदर बच्चियों को निशाना बनाता थी. वह अपने नाते-रिश्तेदार और परिवार की बच्चियों की हत्या कर दिया करती थी. साइको किलर टाइप की सोच है. सुंदर बच्चियों से नफरत करती है. इसने अपने बेटे की भी हत्या की. पहले दो बच्चियों की हत्या की. बाद में शक ना हो इसलिए अपने बेटे को भी मारा.

कैसे पकड़ी गई हरियाणा की साइको किलर

एसपी ने आगे बताया कि यहां इसलिए पकड़ी गई क्योंकि 6 साल की कोई बच्ची पानी के टब में डूब कर मर नहीं सकती थी. दूसरा गेट बाहर से बंद था. मतलब साफ था कि बच्ची को कोई कमरे में ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी. किसी भी सुंदर बच्ची तो देखकर इस महिला का दिमाग खराब हो जाता था. महिला स्मार्ट है, बहुत समझदार है, लेकिन उसे सुंदर बच्चियों से चिढ़ उठती है.

बड़ी होकर मेरे से ज्यादा सुंदर ना हो जाए कोई…

पकड़ी न जाए इसलिए उसने अपने बेटे की भी हत्या की. एसपी ने बताया कि महिला के दो बेटे थे. जिसमें एक बेटे की इसी ने हत्या कर दी. एसपी ने बताया कि महिला बहुत ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है. उसे ऐसा लगता है कि कोई बच्ची बड़ी होकर मेरे से ज्यादा सुंदर ना हो जाए, शायद इसलिए उन बच्चियों की हत्या कर दी थी. पकड़े जाने के बाद अब वो अपने किए पर अफसोस कर रही है.

बीते दो साल में की 4 बच्चों की हत्या

पानीपत SP भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोनीपत के भावड़ गांव निवासी नवीन की पत्नी पूनम ने साल 2023 में अपने ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या की थी. अगस्त 2025 में महिला ने सिवाह गांव में भी एक बच्ची को मौत के घाट उतारा था. और अब फिर 6 साल की बच्ची की हत्या की. जिसके बाद वह पकड़ी गई.

अब जानिए कैसे पकड़ी गई साइको किलर: 

बच्ची विधि की टब में डुबो कर मौत की सूचना मिलने पर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों टीमों ने सभी एंगल पर काम किया। जिस दौरान पहला सुराग मिला। पुलिस के सामने वो व्यक्ति आया, जिसने उसे टब को आखिरी बार प्रयोग किया था। उसने बताया कि वह बाथरूम में नहाया था, लेकिन इसके बाद ये टब यहां स्टोर रूम में कैसे आया, इसका नहीं पता।

पुलिस ने घर में मौजूद सभी लोगों से अलग-अलग बातचीत करनी शुरू की। इस बातचीत में भी पूनम ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पुलिस को जबाव देकर गुमराह किया। तब दोनों टीमों ने कहा कि वे सभी लोगों का एक टेस्ट करेंगे, जिससे खुद सच्चाई सामने आ जाएगी। ये बात सुनते ही पूनम का आत्मविश्वास टूट गया और अगली पूछताछ में वो बातों से डगमगाने लगी और धीरे-धीरे अपना जुर्म कबूलने लगी। अब जिया की हत्या का खुलासा होने पर पिता दीपक ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में शिकायत देकर आरोपी महिला पूनम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है।

About NW-Editor

Check Also

“करनाल में पैसों के लिए पोते ने दोस्तों संग दादा-दादी को उतार दिया मौत के घाट”

करनाल.  हरियाणा के करनाल के असंध में सोमवार को बजुर्ग दम्पति की घर में हत्याकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *