राहुल बनाम मोदी: पुतिन मीटिंग पर बड़ा बयान, और इसी बीच रूस के डिप्टी PM ने किया संसद में प्रवेश

आज संसद के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे को लेकर संसद पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है। राहुल ने कहा- हमारे सभी के साथ रिश्ते हैं। लीडर ऑफ ऑपोजिशन एक अलग नजरिया देते हैं। हम भी भारत को रिप्रेजेंट करते हैं। यह सिर्फ सरकार नहीं करती है।

राहुल ने कहा….

आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ ऑपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था। यह एक परंपरा रही है। लेकिन आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ ऑपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं।

वहीं, रुस के पहले डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव गुरुवार सुबह पार्लियामेंट पहुंचे हैं।

रुस के पहले डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव संसद में अंदर जाते हुए।
रुस के पहले डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव संसद में अंदर जाते हुए।

About NW-Editor

Check Also

बंगाल रुझानों में भाजपा की बढ़त, 190 के पार सीटें; कई इलाकों में तनाव, ममता आवास के बाहर नारेबाजी तेज

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *