Breaking News

शौचक्रिया को गयी युवती को जहरीले साँप ने काटा, डॉक्टर ने किया रेफर

 

फतेहपुर। हथगांम थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में युवती अपने घर के पीछे गई थी तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गाँव निवासी शिव करन की 19 वर्षीय पुत्री रमता देवी आज सुबह अपने घर के पीछे शौचक्रिया के लिए गयी थी। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामु वर्मा व पायलेट सुनील के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *