Breaking News

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

 

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिन्दकी रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी चेहना का 25 वर्षीय पुत्र गोलू कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिन्दकी रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी अचानक ट्रेन आ गई और गोलु ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ मे मौजूद परिजनों को हादशे की जानकारी हुई तो उनके बीच कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *