‘खाया पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना’- यह कहावत उत्तर प्रदेश के झांसी की एक ताजा घटना पर सटीक बैठती है. दरअसल, यहां एक युवक ने अपने ग़ुस्से और शक में इतनी बड़ी गलती कर दी कि अब वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर कस्बे में एक पति ने कथित रूप से पत्नी को होटल में पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद पति ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के अनुसार मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि युवक सोनू उर्फ प्रमोद होटल में किसी काम से गया था. उसी दौरान महिला का पति मुकेश आर्य अपने कुछ परिजनों के साथ वहां पहुंचा और पत्नी को युवक के साथ देखकर आगबबूला हो गया. गुस्से में आकर पति ने युवक को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए अपनी दुकान तक ले गया. वहां उसने लोहे की रॉड से युवक की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जब उसके पिता और भाई उसे बचाने पहुंचे, तो उन्हें भी पीट दिया. जिससे वे भी घायल हो गए. तीनों घायलों को मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
News Wani
