Breaking News

मोबाइल लूट कर भाग रहे लुटेरे, कार सवार ने ऐसे दबोचा कि….. फिर जो हुआ सबक बन गया!

 

मथुरा की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर स्थित सौंख रोड क्षेत्र में  रहने वाले विनीत कुमार भाटिया ने बताया कि शनिवार की रात को 10.30 बजे के करीब वह सौंख रोड स्थित मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी मंडी चौराहे की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उन्होंने शोर किया तो आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। एक कार सवार ने कुछ दूरी पर जाकर बाइक सवारों को रोक लिया। दोनों युवकों की पहले तो लोगों ने पिटाई की, इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मोबाइल चोरों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने और कहां-कहां पर अपराध किए हैं।

 

 

About NW-Editor

Check Also

वृंदावन में यमुना बनी मौत का जाल: श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 की मौत—कई अब भी लापता

मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *