Breaking News

दूसरी शादी कर रहा था प्रेमी: गर्लफ्रेंड ने भेजी ऐसी चीज़; मंडप में मची सनसनी

 

छत्तीसगढ़ में एक युवक अपनी पुरानी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरा विवाह करने जा रहा था. इसी दौरान पुरानी प्रेमिका ने नई दुल्हन के फोन पर अपनी प्रेम कहानी और युवक के साथ मंदिर में हो चुके विवाह का वीडियो भेज दिया, जिसके बाद हंगामा मच गया.  हंगामा मचने के बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया. इसके बाद पुलिस को इस धोखेबाजी की जानकरी दी गई.

ये पूरा मामला बुधवार रात का है. नैला चौकी के क्षेत्र के बोड़सरा गांव के विकास साहू की बारात बलौदा थाना क्षेत्र के गांव जावलपुर गांव गई थी. इसी दौरान दूल्हे की पुरानी प्रेमिका ने नई दुल्हन के फोन पर वीडियो भेज दिया. वीडियो को देखते ही दुल्हन और उसके परिवार वालों के होश उड़ गए. इसके बाद होने वाली दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन पक्ष ने सबसे पहले बारातियों को वापस भेजा और दूल्हे को बंधक बना लिया.

दुल्हन के परिवार ने जब दूल्हे से वीडियो के बारे में पूछा तो उसने वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बताया. इस बीच दुल्हन पक्ष की ओर से पूरे मामले की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज करा दी गई. इसके पुलिस दूल्हे को थाने ले गई. गुस्साए दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए पांच लाख रुपयों की मांग की. आखिरकार अंत में दोनों पक्षों ने तीन लाख रुपयों में समझौता किया. बताया जा रहा है कि विकास की शादी उसकी पुरानी प्रेमिका के साथ मंदिर में हो चुकी थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. प्रेमिका विकास को दूसरी शादी भी नहीं करने दे रही थी, लेकिन जब विकास नहीं और दूसरी शादी करने ठानी तो प्रेमिका ने शादी रुकवा दी.

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *