Breaking News

दूसरे दिन परीक्षित जन्म की सुनाई कथा

– जमालपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा
–  श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन करते आचार्य।
फतेहपुर। भिटौरा रोड स्थित रामा गार्डेन जमालपुर में श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। आचार्य ने दूसरे दिन परीक्षित जन्म की कथा सुनाई। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर आचार्य शिवम त्रिपाठी जी महाराज ने भागवत जी के महात्म का वर्णन करते हुए धुंधकारी भात्मदेव की कथा, गोकर्ण उपाख्यान, परीक्षित जन्म की कथा का वर्णन किया। कथा परीक्षित बबली साहू पत्नी राजकुमार साहू पूर्व सदस्य जिला पंचायत, आचार्य टीम अविनाश बाजपेई, अनुपम मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, अमन पाण्डेय, रौनक शुक्ला ने संगीत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख तेलियानी अनीता साहू, डा0 राकेश साहू, राजू साहू, राजकुमारी, राधा, कृष्णा, नीतू साहू, रामचन्द्र महेश, गंगाचरन, हीरालाल, सूरजदीन पासवान, बिन्देश प्रजापति, राकेश गुप्ता, गायत्री, संदीप साहू, डा. सियाराम, डा. आयूषी भी मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

कैकेयी के वरदान से टूटा दशरथ का संसार, राम के वनवास और राजा के निधन का मार्मिक मंचन

खागा, फतेहपुर। कस्बे के अयोध्या मंदिर में आयोजित रामलीला में दशरथ मरण और कैकेयी-दशरथ संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *