Breaking News

“लेबर पेन के बीच क्लासरूम से टॉयलेट तक, छात्रा ने जन्म दिया नवजात”

कर्नाटक के यादगीर जिले के शाहपुर तालुक में एक सरकारी रेसिडेंशियल स्कूल की 9वीं क्लास की स्टूडेंट ने स्कूल टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। घटना 27 अगस्त की है। पुलिस FIR के मुताबिक लड़की 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। मामला तब सामने आया जब उसके साथ पढ़ने वाली दूसरी लड़कियों ने पीड़ित को दर्द में देखा। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट को बताया। लड़की और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और पीड़ित के भाई ने उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी। जांच ​​के दौरान 28 साल के एक व्यक्ति पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद कर्नाटक आवासीय शैक्षणिक संस्थान सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक कंथाराजू ने भी स्कूल के 2 टीचर्स को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की गर्भावस्था के बारे में अधिकारियों को सूचित न करने के आरोप में हॉस्टल वार्डन, स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ नर्स और पीड़िता के भाई समेत चार और लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।लड़की सेशन की शुरुआत में स्कूल आ रही थी।

कर्नाटक बाल अधिकार आयोग के सदस्य शशिधर कोसाम्बे ने कहा कि आयोग मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ एक्शन लेते हुए मामला दर्ज करेगा। वे लड़की और उसके परिवार से मिलने शाहपुर भी जाएंगे।पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि जब लड़की ठीक हो जाएगी और डॉक्टरों उसे स्वस्थ घोषित कर देंगे, तब उसे काउंसलिंग दी जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि क्या हुआ था। क्या आरोपी कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे वह जानती है। लड़की अभी तक यह बताने से इनकार कर रही है कि उसके साथ किसने रेप किया था।

About NW-Editor

Check Also

छात्रों के बीच विवाद ने लिया खतरनाक रूप, 9वीं के छात्र के हमले में एक की मौत

कर्नाटक के बल्लारी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *