नानौता सहारनपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन परीक्षा में शामिल होने जा रहे तीन छात्र बाइक सवार घायल हो गये। घायल छात्रो को राहगीरो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए पहुंचाया उपचार के बाद दो छात्र परीक्षा देने पहुंचे जबकि एक छात्र को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। राहगीरों ने बताया हादसे का कारण क्टर ट्राली रही. मंगलवार की शुबह नानौता कालेज में परीक्षा देने के लिये थाना तीतरो के गांव मनोहरा निवासी अरूण कुमार के पुत्र देव व तनन्य अपने साथी ग्रन्थ पुत्र संदीप के साथ तीनो बाइक पर सवार होकर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने नानौता स्थित कालेज मे जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही बाइक सवार थाना नानौता के स्थित तीतरो मोड के नजदीक पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सडक किनारे गिर गयी जिससे तीनो छात्र सडक पर गिर पडे। दूसरी और बताया गया है कि हादसे का कारण ट्रेक्टर ट्राली रही ट्रेक्टर ट्राली में बाईक टकराई.सडक पर गिरते ही तीनो बाइक सवार छात्र घायल हो गये। राहगीरो ने तुरन्त तीनो को पहले एक निजी डॉक्टर के यहां दिखाया बाद में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया और घायलो के परिजनो को घटना की सूचना दी। वही दो छात्र देव व तनन्य को उपचार के बाद परीक्षा देने भेज दिया। जबकि ग्रन्थ को ज्यादा चोटे होने के कारण उपचार के बाद हायर सैंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस में सम्बद्ध बताया गया है कि घायल छात्र के सम्बंध मे बोर्ड को सूचना दे दी गयी है। परीक्षा के सम्बन्ध मे बोर्ड के निर्णय पर ही आगे परीक्षा दिलाने पर विचार किया जायेगा।
News Wani
