Breaking News

प्लेवे में आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं शुरू

– प्रधानाचार्या समेत शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं
– छात्रों का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं देतीं प्रधानाचार्या इरम जाफरी।
फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित प्लेवे इंग्लिश स्कूल में आईसीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई। इस वर्ष दसवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु सभी छात्र-छात्राओं ने कठोर परिश्रम किया। विद्यार्थियों के वर्ष भर के परिश्रम का परिणाम ही बोर्ड परीक्षाफल घोषित होते ही सामने आता है। आज अंग्रेज़ी भाषा (पेपर-1) की परीक्षा हुई। अंग्रेज़ी विषय के शिक्षक नितिन लहरी ने सभी छात्र-छात्राओं को अंग्रेज़ी विषय की सम्यक तैयारी कराई। सभी विषयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग देकर सभी छात्र छात्राओं की परीक्षा हेतु तैयारी कराई। आज परीक्षा प्रारंभ होने के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या इरम जाफरी, हिन्दी शिक्षिका शीला श्रीवास्तव, राज मौर्य ने बच्चों का मुँह मीठा कराकर उन्हें बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रकार प्लेवे इंग्लिश स्कूल में आज से आईसीएसई बोर्ड परीक्षा पूर्ण शुचिता (आईसीएसई बोर्ड) के सभी नियमों का पालन करते हुये प्रारंभ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य शाहिद अख्तर ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर कहा कि वे विद्यालय को उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर जिले में अपना परचम लहराये।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

– डीएम को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय का भुगतान दिलाए जाने की मांग – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *