Breaking News

हाइड्रा की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, डॉक्टर ने किया रेफर

 

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी मथईयापुर गांव के समीप हाइड्रा ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बा निवासी सवाली का 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन गांव निवासी चंदा का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक व गांव निवासी मेवा लाल का 18 वर्षीय पुत्र अनुज तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवईया गांव बहन से मिलने गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय जब इनकी बाइक लकड़ी मथईयापुर गांव के समीप पहुंची तभी हाइड्रा की टक्कर से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *