Breaking News

लखनऊ के हाईवे पर पलटा ईंटों से भरा ट्रैक्टर, चार मजदूरों की दर्दनाक हुई मौत

लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में शनिवार तड़के सुल्तानपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगागंज के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली कटर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 4:45 बजे की बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद चारों लोग उसके नीचे दब गए। सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस, फायर सर्विस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रॉली और ट्रैक्टर को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को तत्काल गोसाईंगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक बाराबंकी जिले के रहने वाले थे। इनमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि अन्य लोग ईंटों की लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे। हादसे के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, चारों मृतक बाराबंकी के रहने वाले थे। इनमें एक ट्रैक्टर चलाता था और बाकी के तीन लोग ईंट चढ़ाते और उतारते थे। जिस ट्रैक्टर के साथ हादसा हुआ, वह इस समय बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के अचकाकामऊ में देशराज के आरबीएफ भट्ठे पर चलता है।

मृतकों की पहचान बाराबंकी के ही इलिचपुर मजरे पडरावां के रहने वाले पीतांबर रावत, संदीप रावत (25), पीतांबर रावत (35), पवन रावत (25) और सरायनदर निवासी बलराम रावत के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन भी सूचना पाकर KGMU के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में जलभराव के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन: गंदे पानी से घरों तक परेशानी, पंपिंग स्टेशन पर नारेबाजी; एक घंटे जाम रहा रास्ता

लखनऊ। मिश्रीबाग इलाके में जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *