Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय 11 वर्षीय दिलीप की जहरीले कीड़े के काटने से मौत, परिवार में पसरा मातम

खागा, फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव में सोते समय जहरीले कीड़े के काटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, टेनी गांव निवासी झूरी का 11 वर्षीय पुत्र दिलीप लोधी रात में घर पर सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। परिजनों को घटना की जानकारी हुई, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।
बच्चे की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं, घटना की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

About NW-Editor

Check Also

खेत में पानी लगाने गए 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में शनिवार सुबह खेतों में पानी लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *