Breaking News

फतेहपुर कोर्ट परिसर में कर्मचारी से मारपीट का मामला, अधिवक्ता परिषद ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

फतेहपुर। सीजेएम/सीडी कोर्ट नंबर-1 के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुशील कुमार ने कोर्ट परिसर में अराजक तत्वों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में अधिवक्ता परिषद ने जिला न्यायाधीश को शिकायती पत्र सौंपकर घटना पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जिला न्यायाधीश को दिए गए पत्र में अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भान सिंह एडवोकेट ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुशील कुमार पर अधिवक्ता के रूप में अनैतिक कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि अनैतिक कार्य करने से इनकार करने पर कोर्ट परिसर में ही कर्मचारी के साथ मारपीट की गई और गाली-गलौज की गई।
अधिवक्ता परिषद ने जिला न्यायाधीश से मांग की है कि न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिविल कोर्ट परिसर में बार हॉल के पीछे बने चैंबर पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोप है कि बिना अनुमति निर्माण कराकर वहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगाया जा रहा है। कुछ लोग अधिवक्ता की वेशभूषा में काला कोट पहनकर चैंबर में कथित रूप से अवैध गतिविधियां कर रहे हैं।
अधिवक्ता परिषद ने मामले की जांच कराकर संबंधित चैंबर को सील किए जाने की भी मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

खेत में पानी लगाने गए 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में शनिवार सुबह खेतों में पानी लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *