फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा जनानतारा निवासी मतेश सोनकर ने क्षेत्राधिकारी खागा को शिकायती पत्र देकर बाबा का पुरवा निवासी लल्लवा के भतीजे पर अपनी बेटी को मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी शौचक्रिया के लिए बाहर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना की शिकायत उसने थाने में की थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत करने और कार्रवाई करने के बजाय उसे टरकाने का आरोप भी लगाया है। उसने बताया कि दुर्घटना में घायल उसकी बेटी की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

News Wani