फतेहपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने स्नातक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति प्रदान की है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि जनपद में कुल 25 मतदान स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय से स्नातक एवं संबंधित स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत पात्र कर्मचारियों को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा।
शासन के निर्देशानुसार यह आदेश उत्तर प्रदेश के समस्त कार्यालयों, विभागाध्यक्षों, स्थानीय निकायों एवं अर्द्धशासकीय विभागों पर लागू होगा। उन्होंने पात्र मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

News Wani