नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे के पास रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान ने क्रैश-लैंडिंग की। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। बताया जा रहा है कि कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:50 बजे हवाई अड्डे से सटे गोजुबावी गांव के पास हुई।
HighLights
- बारामती हवाई अड्डे के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश-लैंड हुआ।
- तकनीकी खराबी के कारण बिजली के खंभे से टकराया विमान।
- विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच निकला।
‘बिजली के खंभे से टकराया एयरक्राफ्ट’
गिल ने कहा, “आज सुबह करीब 8:50 बजे रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान बारामती हवाई अड्डे से सटे गोजुबावी गांव के पास क्रैश-लैंड हो गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। क्रैश-लैंडिंग के दौरान, विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया, जिसके बाद विमान जमीन पर जा गिरा।”
पायलट सुरक्षित
विमान में सवार एकमात्र ट्रेनी पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच निकला। गिल ने आगे कहा, “विमान में केवल एक ट्रेनी पायलट सवार था। खुशकिस्मती से पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और जरूरी जांच तथा आगे की कार्रवाई जारी है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।”
News Wani
