Breaking News

समृद्धि हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर; 7 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार को समृद्धि हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में सवार लोग देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे एक ट्रॉली भी लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप की ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप और ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जबकि ट्रक को भी भारी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप की धीमी गति और पीछे लगी ट्रॉली के कारण ट्रक चालक का अनुमान चूक गया, जिसके बाद तेज टक्कर हुई।

हादसे की जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा: आईफोन को लेकर फैली बात से परिवार ने किया इनकार, बेटे की चाहत थी माता-पिता फिर साथ रहें

महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता, मां और बेटे की मौत के बाद परिवार ने घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *