Breaking News

साइबर पुलिस टीम को एप के जरिए दिया प्रशिक्षण

–  पुलिस टीम को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।
फतेहपुर। बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में रविवार को जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना कर्मियों को पुलिस लाइन में साइट्रेन एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अन्य साइबर संबंधित पोर्टल के उपयोग, वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ऐसे अपराधों के अनावरण के विभिन्न तरीकों की जानकारी जनपदीय साइबर क्राइम थाना के विशेषज्ञों द्वारा दी गई।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *