Breaking News

पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती

–  ओमघाट में गंगा आरती करते समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एव गंगा बचाओ सेवा समिति ने पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें। डीपीओ ज्ञान तिवारी ने कहा कि हम सबको मिलकर गंगा को अविरल, निर्मल बनाए रखना होगा। अंत में आचार्य रामचंद्र ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के रविन्द्र सिंह, आचार्य रामचंद्र वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, आशीष गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, मधु सिंह, प्रतिभा यादव, नीलम, पुष्पा गुप्ता, सत्यवती, तरुण, राजू, गोविंद कुमार, ओम गुप्ता, अनुज गुप्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *