Breaking News

रिश्तों को किया कलंकित – बाप की हैवानियत पर बेटी का दर्दनाक खुलासा

 

आगरा: यूपी के आगरा से एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बाप ने पिता और बेटी के रिश्ते पर कलंक लागाया है। आरोपी काफी समय से अपनी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर उसे अपने हवस का शिकार बना रहा था। डर की मारी बेटी भी कुछ नहीं बोलती। उसकी इस घिनौनी हरकत के बारे में जानकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता ने रो-रोकर मां को बताई सारी आपबीती 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र का है। यहां पर एक सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ कई समय से दरिंदगी कर रहा था। वो बेटी को डराता धमकाता था, इसलिए वो शांत रही और किसी को इस बारे में नहीं बताया। उसकी ये दरिंदगी लगातार बढ़ती ही जा रही थी, तंग आकर नाबालिग ने अपनी मां को सारी बात बताई। पिता की हकीकत सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और हैरान हो गई कि जिसे वो अपने बच्चों का रक्षक समझ रही थी, वो ही हैवान निकला। उन्होंने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

डर की वजह से चुप रही बेटी 
पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की 17 साल पहले मौत हो गई थी। पहले पति से उसकी एक बेटी है, जो अब 16 साल की है। उसने ये भी बताया कि बच्ची के भविष्य को देखते हुए उसने 15 साल पहले आरोपी से दूसरी शादी की थी। इस पति से उसका एक 12 साल का बेटा है। उन्होंने बताया कि उनका आरोपी पति लगातार उसकी बेटी को हवस का शिकार बना रहा है। वो डरा धमका कर बेटी के जिस्म को नोचता। बेटी डर की वजह से चुप रही और उसकी दरिंदगी सहती रही।

मां ने जानकारी होने पर किया विरोध 
पीड़िता की मां ने बताया कि 28 मई को बेटी ने उसे अपने बाप की सारी गंदी करतूतों के बारे में बताया। इसके बाद उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी को शर्म नहीं आई, बल्कि उसने इस बात पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

About NW-Editor

Check Also

पहले ही दिन कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट; घर से अपडेट लेकर ही निकलें

आगरा। Indian Railways News: कोहरे की मार का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इससे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *