Breaking News

मामूली विवाद में दो पक्षो के बीच हुयी मारपीट

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के कासिमपुर रमुवा पन्थुआ गाँव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुयी मारपीट के दौरान दोनो पक्षो से तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कासिमपुर रमुवा पन्थुआ गांव निवासी रामप्रसाद का पुत्र नीरज कुमार को गांव के ही रामसेवक, मनोज पुत्रगण बाबूलाल नरेन्द्र, गोविन्दा पुत्रगण गोरे लाल ने मामूली विवाद को लेकर उसे लाठी डन्डो से पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पिता को भी हमलावरो ने लाठी डन्डो से पीट दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल के पिता ने बताया कि उसने अपने घर के सामने होली पर्व का पोस्टर लगाया है। जिसे चारो ने शराब के नशे में फाड दिया। विरोध करने पर उसके पुत्र को मारा पीटा, वहीं जिला अस्पताल में इलाज कर रहा दूसरा पक्ष सचिन पुत्र राजकुमार ने बताया कि नीरज कुमार के घर के पास लगे होली के पर्व के पोस्टर को मात्र उसने छू लिया था। तभी गाली गलौज करते हुये नीरज के अन्य भाई उसे उसके रिश्तेदार हरीलाल पुत्र बलवन्त को मारापीटा जिससे दोनो घायल हो गये। दोनो पक्षो का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *